एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में मानसून के कल से फिर जोर पकड़ने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम मानसून के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में कल बृहस्पतिवार से एक बार फिर भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है और अगले कुछ दिनों में प्रदेश में कई स्थानों पर अतिवृष्टी की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान में मानसून के कल से फिर जोर पकड़ने की उम्मीद

जयपुर, नौ जुलाई दक्षिण पश्चिम मानसून के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में कल बृहस्पतिवार से एक बार फिर भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है और अगले कुछ दिनों में प्रदेश में कई स्थानों पर अतिवृष्टी की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को भरतपुर, कोटा, जयपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बादल गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने तथा भरतपुर संभाग में एक दो स्थान पर कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई से जबकि पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 11 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने व 12-13 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश हो सकती है।

इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 12 जुलाई से पश्चिम राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है।

विभाग ने कहा है कि बुधवार सुबह तक, पिछले चौबीस घंटे में राज्य में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई तथा पश्चिमी राजस्थान में एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

इसने बताया कि प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा हनुमानगढ़ में 98 मिलीमीटर दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).