एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात पहुंचा मानसून, आगे बढने के लिए स्थितियां अनुकूल: आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को गुजरात में दाखिल हुआ तथा सौराष्ट्र के कई हिस्सों तथा राज्य के दक्षिण क्षेत्र के कुछ जिलों में भारी वर्षा हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अगले दो दिन मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं ।

देश की खबरें | गुजरात पहुंचा मानसून, आगे बढने के लिए स्थितियां अनुकूल: आईएमडी

अहमदाबाद, 25 जून दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को गुजरात में दाखिल हुआ तथा सौराष्ट्र के कई हिस्सों तथा राज्य के दक्षिण क्षेत्र के कुछ जिलों में भारी वर्षा हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अगले दो दिन मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं ।

दस दिन पहले गुजरात में बिपॉरजाय चक्रवात आया था तथा कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र में काफी वर्षा हुई थी । यह चक्रवात 15 जून की शाम को जखौ बंदरगाह के समीप गुजरात तट से टकराया था और तेज आंधी-तूफान आया था जिससे करीब 600 पेड़ उखड़ गये थे, कई मकान क्षतिग्रस्त हुए थे और हजारों गांवों में बिजली चली गयी थी।

आईएमडी के अहमदाबाद केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा, ‘‘ मानसून रविवार को गुजरात पहुंचा और अगले 48 घंटे के दौरान उसके आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। ’’

उन्होंने कहा कि बिपॉरजाय चक्रवात के कारण दक्षिण गुजरात में मानसून के आगमन में कुछ दिनों की देरी हुई लेकिन राज्य के अन्य हिस्सों में यह समय पर है।

मोहंती ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है।

राज्य आपदा अभियान केंद्र ने बताया कि रविवार को सौराष्ट्र क्षेत्र के कई हिस्सों और दक्षिण गुजरात के कई जिलों में भारी वर्षा हुई है। उसने बताया कि सौराष्ट्र के भावनगर, बोटाड , अमरेली और राजकोट में तथा दक्षिण गुजरात के सूरत और भरूच में 30-75 मिलीमीटर वर्षा हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2023 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).