देश की खबरें | दिल्ली में मानसून के बादलों ने दी दस्तक: मौसम विभाग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के बादलों की दस्तक के साथ ही बुधवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।
नयी दिल्ली, 24 जून राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के बादलों की दस्तक के साथ ही बुधवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।
बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आई। हालांकि आर्द्रता का स्तर बारिश के कारण 100 प्रतिशत तक बढ़ गया जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़े | मणिपुर में बीजेपी की सरकार पर छाया संकट खत्म, मिस्टर भरोसेमंद साबित हुए हेमंत बिस्वा.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, ‘‘मानसून के बादलों ने दिल्ली में दस्तक दे दी है। कई स्थानों पर बारिश हुई है। पूर्वानुमान के अनुरूप बृहस्पतिवार को मानसून के आगमन की घोषणा की जाएगी।’’
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून के बादलों के कारण ही शहर के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई।
उन्होंने कहा कि मानसून आने की घोषणा बृहस्पतिवार को की जा सकती है।
श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून के आगमन की घोषणा करने के लिए सभी मौसम केन्द्रों से पिछले 24 घंटे का (सुबह साढ़े आठ बजे तक) बारिश का आंकड़ा चाहिए होगा।
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को दूररदाज के क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया।
सामान्य तौर पर दिल्ली में मानसून 27 जून को पहुंचता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारिश के साथ तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)