देश की खबरें | दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों से निपटने के लिए निगरानी बढ़ाई गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में 2025 में मच्छर नियंत्रण के प्रयासों में तेजी आई है, जिसके तहत एक जनवरी से 19 जुलाई के बीच 2.26 करोड़ से अधिक घरों का निरीक्षण किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 25 जुलाई दिल्ली में 2025 में मच्छर नियंत्रण के प्रयासों में तेजी आई है, जिसके तहत एक जनवरी से 19 जुलाई के बीच 2.26 करोड़ से अधिक घरों का निरीक्षण किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
वर्ष 2024 में इसी अवधि के दौरान 1.89 करोड़ घरों में निरीक्षण किया गया था और इस तरह इस साल इस आंकड़े में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मलेरिया-रोधी संचालन मुख्यालय के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2025 में घरों के निरीक्षण, कानूनी नोटिस जारी करने और जी-8 चालान जारी करने के मामलों में पर्याप्त वृद्धि दर्ज की गई है।
आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी से 19 जुलाई, 2025 के बीच, क्षेत्र कार्यकर्ता मच्छरों के प्रजनन की जांच के लिए 2.26 करोड़ से अधिक घरों पर गये। यह 2024 की तुलना में लगभग 37 लाख की वृद्धि दर्शाता है, जब 1.89 करोड़ घरों का निरीक्षण किया गया था। इसके अलावा, यह संख्या 2023 के 1.97 करोड़ और 2022 के 1.68 करोड़ से भी अधिक है।
इनके अनुसार, छिड़काव कार्यों में भी तेजी आई है। वर्ष 2025 में अब तक 5.36 लाख घरों में कीटनाशकों का छिड़काव किया जा चुका है, जबकि पिछले साल यह संख्या 2.23 लाख और 2023 में 5.22 लाख थी, जो 2024 के आंकड़ों की तुलना में 140 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि घर-घर जाकर जांच, कानूनी कार्रवाई और जुर्माने की कार्रवाई का उद्देश्य रोकथाम और जन जागरूकता पैदा करना है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘निरीक्षणों में वृद्धि मच्छर जनित रोगों को नियंत्रित करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हालांकि, जनता का सहयोग भी उतना ही महत्वपूर्ण है। नागरिकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके घरों में और आसपास पानी जमा न हो।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

