देश की खबरें | ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ 11 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी

मुंबई, 12 अक्टूबर वसंत बाला के निर्देशन में बनी ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ 11 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।

इस फिल्म में राजुकमार राव, राधिका आप्टे, हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर, आकांक्षा रंजन कपूर और सुकांत गोयल ने अभिनय किया है।

‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ ने बुधवार को ट्विटर पर बताया कि ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ 11 नवंबर से उसके मंच पर उपलब्ध रहेगी।

बाला के निर्देशन में बनी यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने ‘पेडर्ल्स’ का निर्देशन किया था जो रिलीज़ नहीं हुई है। इसके अलावा वह ‘मर्द को दर्द नहीं होता है’ फिल्म के भी निर्देशक थे।

इससे पहले राव नेटफ्लिक्स के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ में काम कर चुके हैं।

‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ का ट्रेलर पिछले महीने जारी किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)