देश की खबरें | मंगोलपुरी हत्याकांड: रिंकू शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में एकत्र हुए लोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रिंकू शर्मा की मौत पर श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।

नयी दिल्ली, 14 फरवरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रिंकू शर्मा की मौत पर श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।

इस दौरान, हिंदूवादी संगठनों ने शर्मा के हत्यारों को फांसी देने की मांग की।

बुधवार को कुछ लोगों ने 25 वर्षीय शर्मा की हत्या की कर दी थी।

मंगोलपुरी में शर्मा के घर के पास एकत्र हुए लोगों को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने दोषियों को फांसी देने की मांग की।

उन्होंने पास में स्थित चौक का नामकरण रिंकू शर्मा के नाम पर करने की मांग भी उठाई।

शर्मा की मां भी शोक सभा में उपस्थित हुईं।

सभा में भाजपा के अनेक नेता तथा अन्य संगठनों के लोग शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\