देश की खबरें | धनशोधन का मामला: राकांपा नेता एकनाथ खडसे की पत्नी अदालत में पेश हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राकांपा नेता एकनाथ खडसे की पत्नी मंदाकिनी 2016 के पुणे भूमि सौदे से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को यहां एक विशेष अदालत के समक्ष पेश हुईं।

मुंबई, 21 अक्टूबर राकांपा नेता एकनाथ खडसे की पत्नी मंदाकिनी 2016 के पुणे भूमि सौदे से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को यहां एक विशेष अदालत के समक्ष पेश हुईं।

अदालत ने मामले में दायर आरोपपत्र का संज्ञान लेते हुए मंदाकिनी, उनके पति, दामाद गिरीश चौधरी और अन्य आरोपियों को समन जारी किया था।

धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश एच एस सतभाई ने पिछली सुनवाई में मंदाकिनी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

पिछले महीने समन जारी किए जाने पर अदालत के समक्ष पेश न होने पर अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

मंदाकिनी के वकील मोहन तेकावडे ने विशेष न्यायाधीश के समक्ष उनके पेश होने की पुष्टि की।

इस बीच, अदालत ने एकनाथ खडसे की उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें बंबई उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें गिरफ्तारी पूर्व जमानत दिए जाने के मद्देनजर आज के लिए व्यक्तिगत पेशी से छूट का आग्रह किया गया था।

खडसे के दामाद गिरीश चौधरी को कुछ महीने पहले इस मामले में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया है कि चौधरी और खडसे ने पुणे के पास 3.75 करोड़ रुपये में एक सरकारी जमीन खरीदी थी, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 31.01 करोड़ रुपये थी।

अभियोजन पक्ष का कहना है कि खडसे ने कथित तौर पर उस समय राज्य के राजस्व मंत्री के रूप में अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग लेनदेन को सुविधाजनक बनाने के लिए किया था।

जून 2016 में, खडसे ने जमीन की खरीद पर विवाद के बाद तत्कालीन भाजपा नीत राज्य सरकार के राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में भाजपा छोड़ दी थी और बाद में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड