देश की खबरें | धनशोधन मामला : जैकलीन फर्नांडीज को विदेश जाने की अनुमति मिली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने धनशोधन के एक मामले में आरोपी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को 25 मई से 12 जून तक विदेश यात्रा करने की मंगलवार को अनुमति दे दी।
नयी दिल्ली, 23 मई दिल्ली की एक अदालत ने धनशोधन के एक मामले में आरोपी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को 25 मई से 12 जून तक विदेश यात्रा करने की मंगलवार को अनुमति दे दी।
इस मामले में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर भी आरोपी है।
विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने जैकलीन द्वारा दायर याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें कहा गया था कि उन्हें आईफा पुरस्कारों में भाग लेने के लिए 25 मई से 27 मई तक अबू धाबी की यात्रा करने की जरूरत है।
अदालत ने उन्हें 28 मई से 12 जून तक मिलान (इटली) की यात्रा करने की भी अनुमति दे दी। अभिनेत्री ने अनुरोध किया था कि उन्हें एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वहां जाने की जरूरत है।
अदालत ने पिछले साल 15 नवंबर को जैकलीन को जमानत दे दी थी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंद्रशेखर के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज किया था। चंद्रशेखर पर रेलिगेयर इंटरप्राइजेज कंपनी के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2023 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

