एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में 5.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सोमवार रहा महीने का सबसे ठंडा दिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार महीने का सबसे ठंडा दिन रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में 5.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सोमवार रहा महीने का सबसे ठंडा दिन

नयी दिल्ली, आठ जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार महीने का सबसे ठंडा दिन रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार का तापमान नैनीताल के समान रहा। नैनीताल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले साल 15 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.9 डिग्री दर्ज किया गया था, जो पूरे मौसम में अब तक सबसे कम तापमान रहा।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक, आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, ''दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार में दिन के वक्त ज्यादा ठंड रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है।''

मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 15 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारतीय रेलवे के अनुसार, मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली आने वाली 20 ट्रेन देरी से चलीं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में शाम चार बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 345 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2024 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).