देश की खबरें | कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए मोमोटा, थाईलैंड में होने वाली प्रतियोगिताओं से हटा जापान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद उनकी राष्ट्रीय टीम (जापान) थाईलैंड में होने वाली आगामी प्रतियोगिताओं से हट गई है। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन जनवरी दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद उनकी राष्ट्रीय टीम (जापान) थाईलैंड में होने वाली आगामी प्रतियोगिताओं से हट गई है। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने रविवार को यह जानकारी दी।

पिछले साल जनवरी में मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने के कुछ घंटों बाद कुआलालंपुर हवाई अड्डे जाते समय रास्ते में कार दुर्घटना के बाद मोमोटा की नजरें बैंकॉक में होने वाली प्रतियोगिताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में वापसी पर टिकी थी। कार दुर्घटना के दौरान मोमोटा की आंख में चोट लगी थी जिसने उनका करियर खतरे में पड़ गया था।

बीडब्ल्यूएफ ने बयान में कहा, ‘‘विश्व बैडमिंटन महासंघ और थाईलैंड बैडमिंटन संघ (बीएटी) पुष्टि कर सकते हैं कि जापान के पुरुष एकल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी केंटो मोमोटा आज थाईलैंड के बैंकॉक आते हुए तोक्यो के नरिता हवाई अड्डे पर अनिवार्य पीसीआर परीक्षण में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए।’’

इसमें कहा गया, ‘‘जापान के राष्ट्रीय संघ ने इसके बाद अपने सभी एकल और युगल खिलाड़ियों को योनेक्स थाईलैंड ओपन (12-17 जनवरी 2021) और टोयोटा थाईलैंड ओपन (19-24 जनवरी 2021) से हटा लिया है।’’

दुर्घटना के बाद पिछले हफ्ते पहली बार किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए 26 साल के मोमोटा ने आल जापान चैंपियनशिप का खिताब जीता था और दो जनवरी में तोक्यो के किटा के राष्ट्रीय ट्रेनिंग केंद्र में बाकी राष्ट्रीय टीम के साथ ट्रेनिंग जुड़े थे।

बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ‘‘जापान की पूरी टीम को तीन जनवरी को बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए बैंकॉक की यात्रा करनी थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर