जरुरी जानकारी | मॉयल ने दूसरी तिमाही में 7.33 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की मैंगनीज अयस्क खनन कंपनी मॉयल ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 7.33 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है।

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की मैंगनीज अयस्क खनन कंपनी मॉयल ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 7.33 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 88.59 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की खुदकुशी.

मॉयल ने बीएसई को भेजी सूचना में कहा है कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के नतीजों की तुलना पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही से नहीं की जा सकती।

तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 333.20 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 306.30 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़े | केन्द्र ने जम्मू कश्मीर औद्योगिक विकास निगम की स्थापना के लिये जारी की अधिसूचना.

तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च बढ़कर 324.55 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 201.85 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा है कि कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन से कई तरह की दिक्क्तें पैदा हुईं। इससे उसका कारोबार और मुनाफा दोनों प्रभावित हुए हैं।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\