मोहन बागान के खिलाड़ियों ने अम्फान प्रभावितों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की

अम्फान ने 20 मई को कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में तबाही मचायी जिसमें कम से कम 80 लोगों की मौत हो गयी।

जियो

नयी दिल्ली, 24 मई मोहन बागान के पूर्व फारवर्ड सोनी नोर्डे और आई लीग विजेता कोच किबू विकुना ने तूफान अम्फान से प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति जतायी।

अम्फान ने 20 मई को कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में तबाही मचायी जिसमें कम से कम 80 लोगों की मौत हो गयी।

कोलकाता के बड़े क्लब के लिये खेल चुके खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर शहर के प्रति अपना लगाव जाहिर किया।

हैती के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नोर्डे ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘ये सब फोटो देखकर सचमुच बहुत दुख हो रहा है। मैं आप सभी के साथ हूं। भगवान निश्चित रूप से इस हालत से उबरने में हमारी मदद करेगा। उम्मीद करता हूं कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जायेगा।

मोहन बाागन को आई लीग खिताब दिलाने के बाद विकुना इंडियन सुपर लीग टीम केरला ब्लास्टर्स से जुड़ गये। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इतना चिंतित था। मेरे भारतीय परिवार और इस तूफान अम्फान के बाद जिन इलाकों में तबाही आयी, उन सभी लोगों के लिये मेरी प्रार्थनायें। ’’

उन्होंने लिखा, ‘‘पश्चिम बंगाल के इतिहास में यह सबसे बड़ी आपदा है। उम्मीद करता हूं कि बहुत जल्द सब कुछ ठीक हो जायेगा। ’’

वहीं इस सत्र में मोहन बागान के अहम खिलाड़ी जोसेबा बेतिया ने इस्ंटाग्राम पर अम्फान से प्रभावित कोलकाता की फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘‘यह देखकर बहुत दुख हुआ कि तूफान ने कोलकाता में क्या हाल कर दिया। कोलकाता में मेरे सभी दोस्तों और परिवार को मजबूती मिले। घर पर रहिये, सुरक्षित रहिये। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड