एजेंसी न्यूज

Mohun Bagan Win ISL League Shield: मोहन बागान सुपर जाइंट्स ने मुंबई सिटी को हराकर पहला आईएसएल लीग शील्ड जीता

मोहन बागान ने मुंबई सिटी एफसी को 2 . 1 से हराकर पहली आईएसएल लीग शील्ड जीत ली।

Mohun Bagan Win ISL League Shield: मोहन बागान सुपर जाइंट्स ने मुंबई सिटी को हराकर पहला आईएसएल लीग शील्ड जीता
मोहन बागान सुपर जाइंट्स(Photo Credit: Twitter/@IndSuperLeague)

कोलकाता, 15 अप्रैल मोहन बागान ने मुंबई सिटी एफसी को 2 . 1 से हराकर पहली आईएसएल लीग शील्ड जीत ली. लिस्टन कोलासो ने 28वें और जैसन कमिंस ने 80वें मिनट में मोहन बागान के लिये गोल दागे । मुंबई सिटी एफसी के लिये एकमात्र गोल लालियांजुआला छांगटे ने 89वें मिनट में किया.

यह दो बार की विजेता मुंबई पर मोहन बागान की पहली जीत थी. यह भी पढ़ें: बुंडेसलीगा बायर लीवरकुसेन अपना पहला खिताब जीतने, खुशी का जश्न मनाते हुए दर्शक मैदान में घुस गए, वीडियो हुआ वायरल

इस जीत से बागान को पहली बार एएफसी चैम्पियंस लीग 2 में भी पहली बार जगह बना ली. इसके साथ ही लीग चरण के मुकाबले खत्म हो गए और अब 19 अप्रैल से छह टीमों का प्लेआफ होगा. शीर्ष दो टीमें मोहन बागान और मुंबई सिटी सीधे सेमीफाइनल खेलेंगी जबकि तीसरे से छठे स्थान पर रही गोवा, ओडिशा, केरला ब्लास्टर्स और चेन्नइयिन एफसी नॉकआउट प्रारूप में एकल चरण के प्लेआफ खेलेंगी.

आईएसएल फाइनल चार मई को होगा. मोहन बागान की हौसलाअफजाई के लिये आईपीएल की लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल भी मौजूद थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2024 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).