देश की खबरें | मोहन भागवत ने मीडिया अध्ययन एवं शोध केंद्र का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को यहां के पास चालाप्पुरम में ‘केसरी मीडिया अध्ययन एवं शोध केंद्र’ का उद्घाटन किया और कहा कि नई पीढ़ी को उस संघर्ष को याद रखना चाहिए जिससे संगठन आगे बढ़ा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोझिकोड, 29 दिसंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को यहां के पास चालाप्पुरम में ‘केसरी मीडिया अध्ययन एवं शोध केंद्र’ का उद्घाटन किया और कहा कि नई पीढ़ी को उस संघर्ष को याद रखना चाहिए जिससे संगठन आगे बढ़ा है।

भागवत ने कहा कि संघ से संबद्ध साप्ताहिक ‘केसरी’ का प्रकाशन 1951 में शुरू हुआ था और यह “भारत के उत्थान पर केंद्रित” विचारों का फल है।

परंपरागत दीप जलाकर केंद्र का उद्घाटन करने के बाद भागवत ने कहा, “केसरी भारत के उत्थान पर केंद्रित कुछ निश्चित विचारों का फल है और नई पीढ़ी को उस संघर्ष को याद रखना चाहिए जिससे तमाम मुश्किलों के बावजूद संगठन आगे बढ़ा।”

संघ प्रमुख ने कहा कि पिछले 70 वर्षों के दौरान ‘केसरी’ का सफर बहुत सुगम नहीं रहा और वर्तमान पीढ़ी को यह तथ्य समझना चाहिए।

भागवत ने कहा, “एक समय था जब सत्य प्रकाशित करने के लिये भी अनुमति लेनी पड़ती थीं। किंतु सत्य पर विश्वास और कड़े परिश्रम से सत्य के विजयी बनते है और आज यह उनमें से एक है।”

उन्होंने कहा कि ‘केसरी’ का उद्देश्य धर्म के मार्ग को स्थापित करना है।

संघ प्रमुख ने कहा, “केसरी का उद्देश्य ‘धर्म’ के मार्ग को स्थापित करना है, कोई फर्क नहीं पड़ता भले ही हमें कुछ जीत मिले। सभी चुनौतियों के बावजूद, हमें धर्म के लक्ष्य को हासिल करने का अपना प्रयास जारी रखना चाहिए।”

भागवत ने इस मौके पर आठ किताबों का विमोचन भी किया।

बाद में उन्होंने केंद्र में एक पुस्तकालय का भी उद्घाटन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी