खेल की खबरें | आई लीग क्वालीफायर में मोहम्मडन स्पोर्टिंग का सामना एआरए एफसी से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोहम्मद स्पोर्टिंग का सामना आई लीग फुटबॉल क्वालीफायर्स के पहले मुकाबले में एआरए एफसी से होगा ।

कोलकाता, 10 अक्टूबर मोहम्मद स्पोर्टिंग का सामना आई लीग फुटबॉल क्वालीफायर्स के पहले मुकाबले में एआरए एफसी से होगा ।

यह मैच विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन में खेला जायेगा ।

यह भी पढ़े | IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद निराश हुए कप्तान Steve Smith, कहा- दबाव में हम रणनीति के मुताबिक नहीं खेल पा रहे.

मोहम्मडन के कोच यान लॉ ने कहा कि उनकी टीम को पिछले मैच की गलतियों को दोहराने से बचना होगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने पिछले मैच में कई मौके गंवाये । वह हमारा दिन नहीं था और अब हमें इन गलतियों को दोहराने से बचना होगा ।’’

यह भी पढ़े | How to Download Hotstar & Watch CSK vs RCB Live Match: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें.

पिछले सत्र में दूसरे दर्जे की लीग में भाग लेने वाली अहमदाबाद की पहली टीम एआरए एफसी आई लीग क्वालीफायर में अपना पहला मैच खेलेगी ।

मुख्य कोच विवेक नागुल ने कहा ,‘‘लड़के अच्छा खेल रहे हैं । जब आप लंबे समय बाद पहला मैच खेलते हैं तो खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होना स्वाभाविक है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\