एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार का कार्यभार संभालने के लिए पेरिस से बांग्लादेश लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर शपथ लेने के लिए बृहस्पतिवार को पेरिस से स्वदेश लौट आए।

विदेश की खबरें | मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार का कार्यभार संभालने के लिए पेरिस से बांग्लादेश लौटे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, आठ अगस्त नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर शपथ लेने के लिए बृहस्पतिवार को पेरिस से स्वदेश लौट आए।

यूनुस ऐसे समय में अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर शपथ लेंगे जब बांग्लादेश में छात्रों के सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण तीन दिन पहले शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और देश छोड़कर चली गई थीं।

यूनुस (84) को 2004 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार को संसद भंग की थी और मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया था।

यूनुस ओलंपिक खेलों के लिए पेरिस में मौजूद थे। वे दुबई के रास्ते बांग्लादेश लौटे। वह सीधे प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास बंगभवन जाएंगे।

बांग्लादेश में निर्वाचित सरकार बनने तक यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार देश की कमान संभालेगी।

राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन अंतरिम सरकार को शपथ दिलाएंगे।

बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-ज़मा ने कल कहा था कि अंतरिम सरकार का शपथ ग्रहण समारोह संभवतः शाम को आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 400 गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).