खेल की खबरें | मोईन ने आईपीएल में मुंबई और चेन्नई की प्रतिद्वंद्विता की तुलना मैनचेस्टर यूनाइटेड बनाम लिवरपूल से की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली ने शुक्रवार को अपनी टीम और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब रिकॉर्ड पांच बार जीतने वाली मुंबई इंडियंस के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा की तुलना मैनचेस्टर यूनाइटेड और लिवरपूल की फुटबॉल प्रतिद्वंद्विता से की।

मुंबई, सात अप्रैल चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली ने शुक्रवार को अपनी टीम और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब रिकॉर्ड पांच बार जीतने वाली मुंबई इंडियंस के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा की तुलना मैनचेस्टर यूनाइटेड और लिवरपूल की फुटबॉल प्रतिद्वंद्विता से की।

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स चार खिताब के साथ दूसरे नंबर पर है।

साल 2022 में आईपीएल की बड़ी नीलामी के बाद बाद से दोनों टीमें संघर्ष कर रही है। मुंबई और चेन्नई की आईपीएल प्रतिद्वंद्विता को  आईपीएल की ‘एल क्लासिको’ के नाम से जाना जाता है। दोनों टीमों के बीच 34 मुकाबलों में हालांकि 20 जीत के साथ मुंबई का पलड़ा भारी रहा है।

मोईन ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ यह एक ऐसा मुकाबला है जिसका मैं वास्तव में इंतजार कर रहा हूं। ये दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीमों का मुकाबला हैं और दोनों के प्रशंसकों की संख्या बहुत ज्यादा है। एक क्रिकेटर के रूप में यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाहर खेले जाने वाले सबसे बड़े मैचों में से एक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर फुटबॉल के नजरिये से देखे तो यह मैच मैनचेस्टर यूनाइटेड और लिवरपूल के मुकाबले की तरह है। ये मुकाबले काफी बड़े होते है।’’

उन्होंने चोट से वापसी के बाद लय पाने के लिए संघर्ष कर रहे टीम के मुख्य तेज गेंदबाज दीपक चाहर का बचाव करते हुए कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि उनके पास सिर्फ एक चीज की कमी है और वह है मैच में समय देने की। उसे बुरी तरह चोट लगी थी और वह लंबे समय बाद वापसी कर रहा हैं। एक गेंदबाज के तौर पर आपको मैच में लगातार गेंदबाजी करने की जरूरी होती है। वह टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ बेहतर होता जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह हमारी टीम का बड़ा गेंदबाज है और जब वह लय में रहता है तो पावर प्ले में तीन या चार विकेट निकाल लेते है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड