देश की खबरें | मोदी की गारंटी कभी पूरी नहीं हुई: शरद पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों को जो 'गारंटी' दी थी या उनसे जो वादे किये थे, वे कभी पूरे नहीं हुए।

पुणे, 24 फरवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों को जो 'गारंटी' दी थी या उनसे जो वादे किये थे, वे कभी पूरे नहीं हुए।

पवार पुणे शहर में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के कार्यकर्ताओं की पहली सभा में बोल रहे थे। इसमें महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) नेता सचिन अहीर भी शामिल हुए।

पवार ने कहा, ‘‘आज की सभा ऐतिहासिक है। महाराष्ट्र और देश में (आने वाले चुनाव में) बदलाव दिखेगा। प्रधानमंत्री देश को एक अलग रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। देश के शासक लोगों की भलाई के लिए काम नहीं कर रहे हैं। किसान गहरे संकट में हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि किसान एक साल से अधिक समय से केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन वह उन पर ध्यान नहीं दे रही है।

पवार ने कहा, "आज मोदी की गारंटी कहां है? प्रधानमंत्री मोदी ने कई आश्वासन दिए थे लेकिन वे कभी पूरे नहीं हुए।"

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल में कहा कि राकांपा एक भ्रष्ट पार्टी है। मैं इस बयान को चुनौती देता हूं। अगर महाराष्ट्र सहकारी बैंक या सिंचाई परियोजनाओं में किसी तरह का घोटाला हुआ है, तो जांच होने दीजिए। सरकार विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करके और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो), आयकर जैसी एजेंसियों का उपयोग करके सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।"

कांग्रेस नेता पटोले ने कहा कि राज्य के लोगों को नशीली दवाओं के कारोबार से बचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ''राज्य सरकार ने मराठा और धनगर समुदायों को आरक्षण के बारे में कई आश्वासन दिए, लेकिन उन्हें पूरा करने में विफल रही।''

उन्होंने आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने मराठा और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों के बीच संघर्ष पैदा किया।

पटोले ने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा जिसने ''कई पाप किए हैं'' उसे सत्ता से बेदखल किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड