देश की खबरें | ‘स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी’ को देश के विभिन्‍न क्षेत्रों से जोड़ने वाली आठ रेलगाड़ियों को रविवार को हरी झंडी दिखाएंगे मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के केवड़िया स्थित ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’’देखने के लिए देश के विभिन्न भागों से लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को आठ रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी गुजरात के केवड़िया स्थित ‘‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’’देखने के लिए देश के विभिन्न भागों से लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को आठ रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक ये रेलगाड़ियां केवड़िया को वाराणसी, दादर, अहमदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, रीवा, चेन्नई और प्रतापनगर से जोड़ेंगी।

वीडिया कांफ्रेंस से आयोजित होने वाले इस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री दभोई-चांचोड़ आमान परिवर्तन, चांचोड़-केवड़िया आमान परिवर्तन नवनिर्मित प्रतापनगर-केवड़िया खंड के विद्युतिकरण और दभोई, चांचोड़ और केवड़िया स्टेशनों की नयी इमारतों का उद्घाटन भी करेंगे।

गुजरात में रेल से जुड़ी इन परियोजनाओं के उद्घाटन के मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और रेल मंत्री पीयूष गोयल भी उपस्थित रहेंगे।

पीएमओ ने बयान में कहा कि इन रेलवे स्टेशनों को स्थानीय विशेषताओं और आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस किया गया है। केवड़िया देश का पहला स्टेशन है जिसे हरित इमारत होने का प्रमाण पत्र मिला है।

बयान में कहा गया, ‘‘इन परियोजनाओं से निकटवर्ती जनजातीय इलाकों में विकास कार्यों को गति मिलेगी, नर्मदा नदी के तटों पर स्थित महत्‍वपूर्ण धार्मिक और प्राचीन तीर्थस्‍थलों तक संपर्क कायम किया जा सकेगा, घरेलू और अंतर्राष्‍ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यह क्षेत्र के समूचे सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महत्‍वपूर्ण साबित होगा।’’

पीएमओ ने कहा कि इसके साथ-साथ इससे नये रोजगार और व्‍यावसायिक अवसरों के विकास में भी मदद मिलेगी।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान