देश की खबरें | मोदी ने 50वीं बार बिहार का दौरा किया: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘50वीं बार’’ राज्य का दौरा किया। प्रधानमंत्री का राज्य का दो-दिवसीय दौरा शुक्रवार को खत्म हो गया।
काराकाट (बिहार), 30 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘50वीं बार’’ राज्य का दौरा किया। प्रधानमंत्री का राज्य का दो-दिवसीय दौरा शुक्रवार को खत्म हो गया।
मोदी ने राज्य की राजधानी से लगभग 140 किलोमीटर दूर काराकाट में शुक्रवार को 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत की और एक रैली को भी संबोधित किया।
भाजपा की बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष रहे चौधरी ने रैली में अपने संबोधन में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री 50वीं बार बिहार आए हैं। यह राज्य के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वह यहां आते रहें।’’
नीतीश कुमार कैबिनेट में वित्त विभाग का जिम्मा संभाल रहे उपमुख्यमंत्री ने केंद्र से मिल रही वित्तीय मदद के बारे में भी बताया।
चौधरी ने कहा, ‘‘हम खाली झोला लेकर दिल्ली जाते हैं और हमें पैसों से भरा बोरा देकर वापस भेजा जाता है।’’
उन्होंने प्रधानमंत्री की बिहार की पिछली यात्राओं और गत वर्ष लोकसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद राज्य की यात्राओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)