मोदी वेसाक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मोदी इस अवसर पर सुबह एक अहम संबोधन देंगे।
नयी दिल्ली, छह मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ऑनलाइन वेसाक वैश्विक समारोह में हिस्सा लेंगे ।
बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मोदी इस अवसर पर सुबह एक अहम संबोधन देंगे।
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बुद्ध पूर्णिमा का पर्व लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से मनाया जाएगा। यह पर्व संक्रमण से मारे गए लोगों की याद में और कोरोना-19 योद्धाओं के सम्मान में मनाया जा रहा है।
बयान में कहा गया कि सांस्कृतिक मंत्रालय, इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कन्फेडरेशन (आईबीसी) के साथ मिलकर एक आभासी प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसमें दुनिया भर के बौद्ध संघ के प्रमुख हिस्सा लेंगे।
प्रार्थना समारोहों को पवित्र गार्डन लुम्बिनी (नेपाल), महाबोधि मंदिर (बोधगया, भारत), मूलगंध कुटी विहार (सारनाथ), परिनिर्वाण स्तूप(कुशीनगर) तथा अन्य स्थानों से लाइव दिखाया जाएगा।
गौरतलब है कि बुद्ध पूर्णिमा पर ‘वेसाक दिवस’ भगवान बुद्ध के जन्म, बुद्धत्व की प्राप्ति और उनके महापरिनिर्वाण की स्मृति में मनाया जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 01:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

