देश की खबरें | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर मोदी 5,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को प्रगति मैदान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और इस दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित 5,800 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुछ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

नयी दिल्ली, 10 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को प्रगति मैदान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और इस दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित 5,800 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुछ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के 25वें वर्ष के उत्सव की शुरुआत को भी चिह्नित करेगा, जो 11 से 14 मई तक आयोजित किया जा रहा है।

पीएमओ ने कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री देश में वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति से संबंधित कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं की लागत 5800 करोड़ रुपये से अधिक है।’’

पीएमओ के मुताबिक देश में वैज्ञानिक संस्थानों को मजबूत करना प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

इस कार्यक्रम के दौरान जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी- इंडिया (लिगो-इंडिया), होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, ओडिशा स्थित जटनी और मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल का प्लेटिनम जुबली ब्लॉक शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री हाल के दिनों में भारत में की गई वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करने वाले एक्सपो का भी उद्घाटन करेंगे। वह इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाने की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1999 में भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और प्रौद्योगिकीविदों को सम्मानित करने के लिए की थी। वर्ष 1998 में '11 मई' के दिन ही भारत ने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था। यह परमाणु परीक्षण पोखरण, राजस्थान में किया गया था। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने के उपलक्ष्य में ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\