देश की खबरें | मोदी बिहार में रविवार को चार रैलियों को संबोधित करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।
पटना, 31 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोदी रविवार को छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी और बगहा में अलग अलग रैलियों को संबोधित करेंगे ।
यह भी पढ़े | Ayodhya: पीएम मोदी के भाई प्रहलाद पहुंचे अयोध्या, रामलला का किया दर्शन.
प्रधानमंत्री रविवार को अपने रैली संबोधन की शुरूआत प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के राजनीतिक गढ़ छपरा से करेंगे।
इसमें कहा गया है कि छपरा के बाद वह समस्तीपुर जाएंगे और वहां के हाउसिंग बोर्ड मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
जानकारी के अनुसार इसके बाद प्रधानमंत्री मोतिहारी के गांधी मैदान में और फिर बगहा के बाबा भूतनाथ कॉलेज मैदान में एक रैली को संबोधित करने के साथ ही रविवार को वह प्रदेश में अपने प्रचार अभियान का समापन करेंगे।
बिहार में भाजपा की सहयोगी जद यू के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर और बगहा की बैठकों में मोदी के साथ मंच साझा करेंगे ।
बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के लिये रविवार की शाम को चुनाव प्रचार समाप्त होगा और तीन नवंबर को मतदान होगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)