देश की खबरें | मोदी शुक्रवार को इकोनॉमिक टाइम्स वैश्विक व्यवसाय सम्मेलन को संबोधित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के होटल ताज पैलेस में इकोनॉमिक टाइम्स वैश्विक व्यवसाय सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के होटल ताज पैलेस में इकोनॉमिक टाइम्स वैश्विक व्यवसाय सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

पीएमओ के मुताबिक इस वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन 2023 का विषय "लचीलापन, प्रभाव, प्रभुत्व" है। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 17-18 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है।

इस सम्मेलन की मेजबानी हर साल "द टाइम्स समूह" द्वारा की जाती है। यह विचारकों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और कॉर्पोरेट प्रमुखों को एक साझा मंच पर लाएगा। इसमें प्रमुख आर्थिक चुनौतियों को समाधान प्रदान करने बल दिया जाएगा।

शिखर सम्मेलन में 200 से अधिक उद्योगपति 40 सत्रों को संबोधित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now