एजेंसी न्यूज

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा: जनजातीय मंत्रालय का गठन वाजपेयी ने किया था

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी भी जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के बारे में नहीं सोचा.

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा: जनजातीय मंत्रालय का गठन वाजपेयी ने किया था
PM Narendra Modi

जंबूघोड़ा (गुजरात), 1 नवंबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी भी जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के बारे में नहीं सोचा. पंचमहल जिले के जंबूघोड़ा में करीब 860 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जब देश के प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने जनजातीय कल्याण मंत्रालय का गठन किया था.

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के सत्ता में आने से पहले ऐसा कोई मंत्रालय नहीं था. मंत्रालय के गठन के बाद जनजातीय लोगों के विकास पर राशि खर्च की जानी शुरु हुई.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारी सरकार थी जिसने 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया.’’ इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने श्री गोविंद गुरु विश्वविद्यालय के नवनिर्मित गोधरा परिसर का भी उद्घाटन किया. यह भी पढ़ें : ठग चंद्रशेखर का दावा : आप नेता सत्येंद्र जैन ने उनसे 10 करोड़ रुपये वसूले

उन्होंने वाडेक गांव में संत जोरिया परमेश्वर प्राथमिक विद्यालय एवं स्मारक और डांडियापुरा गांव में राजा रूप सिंह नायक प्राथमिक विद्यालय एवं स्मारक को राष्ट्र को समर्पित किया. उन्होंने केंद्रीय विद्यालय, गोधरा के भवन का शिलान्यास किया और गोधरा मेडिकल कॉलेज के विकास और कौशल्या- कौशल विश्वविद्यालय के विस्तार की भी आधारशिला रखी. इन परियोजनाओं पर 680 करोड़ की लागत आएगी.

ब्रजेन्द्र नरेश

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).