देश की खबरें | मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में अपनी हताशा दिखाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में यह कहकर अपनी ‘‘हताशा’’ को उजागर किया है कि वह अगले साल लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे।

पटना, 21 अगस्त राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में यह कहकर अपनी ‘‘हताशा’’ को उजागर किया है कि वह अगले साल लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे।

प्रसाद ने कहा, ‘‘हमने पहले कभी ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो जनता का आशीर्वाद जीते बिना ऐसी बात कहता हो। इससे पता चलता है कि वह व्याकुल हैं।’’

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री यहां से लगभग 100 किलोमीटर दूर अपने गृह जिले गोपालगंज में पत्रकारों से बात कर रहे थे, जहां वह अपनी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ दौरे पर हैं।

चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी ठहराए गए प्रसाद से जब उनकी जमानत को रद्द करने के लिए उच्चतम न्यायालय में सीबीआई की ओर से दायर की गयी याचिका के बारे में भी पूछा गया, तब उन्होंने जवाब दिया, ‘मैंने हमेशा न्यायपालिका का सम्मान किया है। मुझे कई अन्य लोगों (उसी मामले में आरोपी) के साथ जमानत दे दी गई थी। ऐसा नहीं था कि मैं जबरदस्ती बाहर आया था। मैंने जमानत की किसी भी शर्त का कभी उल्लंघन नहीं किया।’’

सीबीआई की याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होनी है।

हालांकि, राजद सुप्रीमो ने यह जरूर दावा किया कि अगले साल लोकसभा चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा का सफाया तय है । लेकिन उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘‘इंडिया’’के बारे में पूछे गये इस सवाल को टाल दिया कि मोदी को चुनौती देने वाला ‘‘चेहरा’’ कौन होगा।

प्रसाद ने कहा, ‘‘अठारह दल एक साथ आए हैं और हमने पटना और बेंगलुरु में दो सफल दौर की वार्ता की है। हमें इस महीने के अंत में मुंबई में तीसरी बैठक का इंतजार है। हम सभी भाजपा को हराकर देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हैं। इसके लिए जो भी निर्णय आवश्यक होंगे, उचित समय पर लिए जाएंगे।’’

बीमार चल रहे प्रसाद (70)ने कहा कि वह मंगलवार तक अपने पैतृक जिले में रहेंगे । पिछले साल जीवन रक्षक सर्जरी के बाद स्वस्थ होने पर उनका अपने पैतृक घर, अपने ससुराल और एक स्थानीय मंदिर में जाने का कार्यक्रम है।

उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी एक किडनी दान की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\