विदेश की खबरें | मोदी, राजपक्षे करेंगे द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे 26 सितंबर को एक डिजिटल शिखर वार्ता के दौरान रक्षा एवं सुरक्षा मामलों सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

कोलंबो, 24 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे 26 सितंबर को एक डिजिटल शिखर वार्ता के दौरान रक्षा एवं सुरक्षा मामलों सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यहां कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल छह अगस्त को राजपक्षे के साथ फोन पर बातचीत की थी। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर यह शिखर वार्ता की जा रही है।

यह भी पढ़े | इस्लामाबाद: गिलगित बाल्तिस्तान विधानसभा में 15 नवंबर को चुनाव कराएगा पाकिस्तान.

राजपक्षे ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘मैं 26 सितंबर को डिजिटल शिखर वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने को लेकर उत्सुक हूं। हम, दोनों देशों के बीच राजनीति से लेकर अर्थव्यवस्था, रक्षा, पर्यटन और आपसी हितों से जुड़े अन्य क्षेत्रों में बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा किए जाने की उम्मीद करते हैं।’’

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा, ‘‘इस वार्ता के दौरान राजनीतिक, आर्थिक, वित्त, विकास, रक्षा, शिक्षा, पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों और आपसी हित के क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा की जाएगी।’’

यह भी पढ़े | दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर लगाया अधिकारी की हत्या का आरोप, सरकारी अधिकारी कई दिनों से लापता.

इसने कहा कि इस शिखर वार्ता में संबंधित मामलों के मंत्री और दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी शीर्ष नेताओं के साथ मौजूद रहेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले महीने प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद राजपक्षे की यह किसी अन्य देश के नेता के साथ पहली डिजिटल शिखर वार्ता होगी।

राजपक्षे के ट्वीट के जवाब में मोदी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘धन्यवाद प्रधानमंत्री राजपक्षे। मैं भी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की संयुक्त रूप से विस्तारपूर्वक समीक्षा किए जाने की उम्मीद कर रहा हूं। हमें कोविड-19 के बाद आपसी सहयोग को और आगे बढ़ाने के रास्ते भी तलाशने चाहिए।’’

ऐसी संभावना है कि दोनों नेता आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने, रक्षा एवं व्यापार संबंधों को मजबूत करने तथा श्रीलंका में भारत की विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन जैसे कई अन्य विषयों पर भी विमर्श कर सकते हैं।

वार्ता के दौरान श्रीलंका के तमिल समुदाय से संबंधित मामले पर भी बात हो सकती है। भारत श्रीलंका में अल्पसंख्यक तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा किए जाने का समर्थन करता रहा है।

इस बीच, नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘डिजिटल द्विपक्षीय शिखर वार्ता दोनों देशों को श्रीलंका में संसदीय चुनाव के बाद और दोनों देशों के बीच समय की कसौटी पर खरे उतरे संबंधों के संदर्भ में द्विपक्षीय संबंधों की वृहद रूपरेखा की समग्र समीक्षा करने का अवसर देगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर