एजेंसी न्यूज

मोदी ने शतरंज खिलाड़ियों के धनराशि जुटाने के तरीके की प्रशंसा की

आनंद के अलावा पांच शीर्ष खिलाड़ियों विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान, कोनेरू हम्पी और डी हरिका ने एक आनलाइन शतरंज प्रदर्शनी में हिस्सा लेकर आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) के लिये साढ़े चार लाख रूपये इकट्ठे किये।

मोदी ने शतरंज खिलाड़ियों के धनराशि जुटाने के तरीके की प्रशंसा की
जमात

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद सहित भारत के शतरंज खिलाड़ियों की प्रशंसा की जिन्होंने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिये नये तरीके से धनराशि जुटायी।

आनंद के अलावा पांच शीर्ष खिलाड़ियों विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान, कोनेरू हम्पी और डी हरिका ने एक आनलाइन शतरंज प्रदर्शनी में हिस्सा लेकर आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) के लिये साढ़े चार लाख रूपये इकट्ठे किये।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे शतरंज खिलाड़ियों का अलग तरह के प्रयास जिसमें विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान और डी हरिका शामिल रहीं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि प्रतिभागियों के लिये यह अनुभव काफी समृद्ध करने वाला रहा होगा। ’’

भारत में कोविड-19 महामारी से अभी तक 350 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि 12000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

वायरस को फैलने से रोकने के लिये मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).