देश की खबरें | मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने ‘‘मिसाइल मैन’’ में भारत की प्रगति के प्रति विनम्रता और जुनून को करीब से देखा है।
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने ‘‘मिसाइल मैन’’ में भारत की प्रगति के प्रति विनम्रता और जुनून को करीब से देखा है।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘एक वैज्ञानिक और एक राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने देश में जो योगदान दिया है, उसकी बहुत प्रशंसा की जाती है। उन्होंने समाज के हर वर्ग के साथ तालमेल बिठाया।’’
कलाम की गिनती देश के अग्रणी वैज्ञानिकों में होती है। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं, जो युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हुई हैं।
एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘मैं सौभाग्यशाली रहा हूं कि मुझे वर्षों से डॉ कलाम के साथ घनिष्ठ तालमेल बिठाने का मौका मिला। मैंने भारत की प्रगति के प्रति उनकी प्रतिभा, विनम्रता और जुनून को करीब से देखा है।’’
कलाम ‘‘मिसाइल मैन’’ के नाम से भी लोकप्रिय थे।
कलाम 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे और सादे रहन-सहन तथा पक्षपात रहित आचरण के लिए विभिन्न लोगों तथा राजनीतिक दलों के बीच उनका काफी सम्मान किया जाता है। उन्हें राष्ट्रपति भवन के द्वार आम जनता के लिए खोलने का श्रेय भी दिया जाता है और उन्हें स्नेहपूर्वक ‘‘जनता का राष्ट्रपति’’ कहा जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)