देश की खबरें | बिरसा मुंडा को मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, झारखंड के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न रविवार को जनजातीय नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आजादी के आंदोलन मे उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न रविवार को जनजातीय नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आजादी के आंदोलन मे उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

उन्होंने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई भी दी।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर लाया गया भोपाल, CM शिवराज सिंह सहित अन्य नेता मौजूद: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।’’

बिरसा मुण्‍डा ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी और जनजातीय समुदाय को उनके खिलाफ एकजुट किया था। महज 25 वर्ष की उम्र की उनका निधन हो गया था।

यह भी पढ़े | Delhi: दीपावली की सुबह राजधानी दिल्ली में स्मॉग की वजह से कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी हुई कम, देखें वीडियो.

बिरसा मुंडा की जयंती के ही दिन वर्ष 2000 में झारखंड आधिकारिक तौर पर राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।

प्रधानमंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर भी राज्यवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now