देश की खबरें | मोदी ने बीजू पटनायक की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक ऊर्जावान और बहुआयामी व्यक्ति थे, जिन्होंने राज्य की प्रगति के लिए अद्वितीय योगदान दिया।

नयी दिल्ली, पांच मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक ऊर्जावान और बहुआयामी व्यक्ति थे, जिन्होंने राज्य की प्रगति के लिए अद्वितीय योगदान दिया।

दशकों तक कांग्रेस-विरोधी गठबंधनों के अहम सदस्य रहे स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रमुख क्षेत्रीय क्षत्रप बीजू पटनायक दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। वह केंद्रीय मंत्री भी रहे।

उनके बेटे नवीन पटनायक ने 1997 में अपने पिता के निधन के बाद बीजू जनता दल स्थापित की और वह 2000 से ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं एक उल्लेखनीय नेता बीजू बाबू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘वह एक ऊर्जावान और बहुआयामी नेता थे, जिन्होंने ओडिशा की प्रगति में अद्वितीय योगदान दिया। आपातकाल से लड़ने में उनकी भूमिका भी उल्लेखनीय है।’’

मोदी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वह राज्य को प्रगति की नयी ऊंचाई पर लेकर जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान