देश की खबरें | आईपी विवि परिसर के उद्घाटन में ‘मोदी’, ‘मोदी’ के नारे लगे, केजरीवाल का संबोधन बाधित हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के पूर्वी दिल्ली परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संबोधन ‘‘मोदी, मोदी’’ के नारे लगाए जाने की वजह से बाधित हुआ जिसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कार्यक्रम में हंगामा करने का आरोप लगाया।

नयी दिल्ली, आठ जून गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के पूर्वी दिल्ली परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संबोधन ‘‘मोदी, मोदी’’ के नारे लगाए जाने की वजह से बाधित हुआ जिसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कार्यक्रम में हंगामा करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने उनके संबोधन को बाधित करने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि अगर शिक्षा व्यवस्था में ऐसे ‘‘नारों’’ से सुधार लाया जा सकता है तो पिछले 70 साल में ऐसा हो चुका होता।

अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल जब दिल्ली सरकार के स्कूलों में शिक्षा के मॉडल के बारे में बात कर रहे थे तभी कुछ लोग ‘‘मोदी, मोदी’’ के नारे लगाने लगे।

उन्होंने कहा, ‘‘कृपया मुझे पांच मिनट बोलने दें। मैं इस पार्टी और अन्य पार्टी के लोगों से अनुरोध करता हूं कि मुझे बोलने दें।’’

संबोधन के दौरान एक बार फिर व्यवधान डालने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि शायद आपको मेरे विचार और सोच पसंद न आएं। आप टिप्पणी कर सकते हैं लेकिन यह सही नहीं है। इस लोकतंत्र में हर किसी को बोलने का अधिकार है।’’

आप ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान हंगामा किया लेकिन केजरीवाल ने अपने शानदार जवाब से उन्हें चुप करा दिया।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान परिसर के बाहर आप और भाजपा के कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे।

गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय का पूर्वी दिल्ली परिसर आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार और उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना के बीच विवाद की नयी वजह बन गया है और दोनों पक्षों का दावा है कि वे नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन करेंगे।

आप और भाजपा, दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर नए परिसर के लिए अनुचित श्रेय लेने का आरोप लगा रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू