एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से लाओस में मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के उनके समकक्ष जस्टिन ट्रूडो ने लाओस में आसियान शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की।

विदेश की खबरें | मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से लाओस में मुलाकात की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

विएंतियान/ओटावा, 11 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के उनके समकक्ष जस्टिन ट्रूडो ने लाओस में आसियान शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की।

दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात, एक कनाडा में रह रहे एक खालिस्तानी अलगाववादी की मौत में भारत के संलिप्त होने का ट्रूडो द्वारा आरोप लगाये जाने के करीब एक साल बाद हुई है।

‘कनाडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ (सीबीसी न्यूज) के अनुसार, ट्रूडो ने बताया कि बैठक के दौरान संक्षिप्त बातचीत हुई।

लाओस की राजधानी विएंतियान में, दक्षिण एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के शिखर सम्मेलन से इतर यह बैठक हुई।

‘सीबीसी न्यूज’ ने ट्रूडो के हवाले से कहा, ‘‘मैंने इस बात पर जोर दिया कि कुछ ऐसे काम हैं जो हमें करने की जरूरत है।’’

ट्रूडो ने विएंतियान में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने जो कुछ बातचीत की उसमें विस्तार से नहीं जाना चाहता, लेकिन मैंने कहा कि कनाडा के लोगों की सुरक्षा और कानून के शासन को बरकरार रखना किसी भी कनाडाई सरकार की मूलभूत जिम्मेदारी है तथा मैं इसी बात पर अपना ध्यान केंद्रित रखूंगा।’’

भारत और कनाडा के बीच संबंधों में पिछले साल तनाव आ गया था, जब ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि 18 जून 2023 को सरे शहर में एक गुरुद्वारा के बाहर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभवत: संलिप्तता रही थी।

भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था। नयी दिल्ली ने ट्रूडो के आरोपों को सिरे खारिज करते हुए ‘‘बेतुका’’ करार दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).