देश की खबरें | मोदी दुनिया के अद्भुत एवं अद्वितीय नेता हैं : चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘अद्भुत एवं अद्वितीय नेता’ बताते हुए रविवार को कहा कि उनके नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

चित्रकूट (मप्र), तीन सितंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘अद्भुत एवं अद्वितीय नेता’ बताते हुए रविवार को कहा कि उनके नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

चौहान ने इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा यहां से पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाए जाने से पहले एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

चौहान ने कहा, ‘‘मोदी दुनिया के अद्भुत एवं अद्वितीय नेता हैं। मुझे गर्व होता है कि प्रधानमंत्री मोदी केवल भारत के नेता नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के नेता हैं।’’

उन्होंने दिल्ली में नौ एवं 10 सितंबर को होने वाली जी-20 की बैठक का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘विश्व के नेताओं का जमघट लग रहा है और हमें गर्व होता है कि मोदी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।’’

चौहान ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस केवल गंदगी फैला रही है। कांग्रेस के पास कुछ नहीं है। वह भ्रम फैलाने की कोशिश करेगी, लेकिन कांग्रेस के मायावी वादों में मत आना।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले भी कई वादे किए थे, लेकिन इनमें से एक भी पूरा नहीं किया और कांग्रेस के नेता केवल झूठे वादे करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\