ताजा खबरें | मोदी ने वाराणसी में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद किया, भाजपा सरकार के लिए एक और मौका मांगा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी में बुद्धिजीवियों और अन्य प्रमुख हस्तियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में लौटती है तो राज्य आर्थिक विकास के मामले में सबसे आगे होगा।

वाराणसी, पांच मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी में बुद्धिजीवियों और अन्य प्रमुख हस्तियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में लौटती है तो राज्य आर्थिक विकास के मामले में सबसे आगे होगा।

यहां रमन निवास में आयोजित ‘प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन’ में लगभग 200 प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के साथ संवाद किया।

प्रतिभागियों के मुताबिक, लोकसभा में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करने वाले मोदी ने राज्य में एक स्थिर सरकार के गठन पर भी जोर दिया, जो साहसिक निर्णय ले सके।

संवाद में पद्म भूषण विजेता शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्रा और बीएचयू के कुलपति सुधीर जैन सहित कई हस्तियों ने हिस्सा लिया।

‘केशव पान वाला’ के नाम से मशहूर पान विक्रेता अश्विनी चौरसिया और चाय बेचने वाले पप्पू भी संवाद में शामिल हुए, जिनकी दुकान पर मोदी ने शुक्रवार को चाय का लुत्फ उठाया था।

इसके अलावा पद्मश्री से सम्मानित पंडित हरिहर कृपालु त्रिपाठी, मशहूर बिल्डर नितिन मेहरोत्रा और विश्व प्रसिद्ध चिकित्सक कमलाकर त्रिपाठी ने भी संवाद में हिस्सा लिया।

निर्यात कारोबारी रमा रमन, जिनके परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि प्रधानमंत्री ने उपस्थित लोगों के साथ बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत की और इस दौरान उन्होंने न तो किसी पार्टी का जिक्र किया, न ही किसी नेता का नाम लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान