देश की खबरें | मोदी सरकार ने एमएसएमई को सुनियोजित ढंग से बर्बाद किया, आर्थिक एजेंडे पर पुनर्विचार करें : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर अपनी ‘‘विनाशकारी नीतियों’’ से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र को सुनियोजित ढंग से बर्बाद करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार को अपने आर्थिक एजेंडे पर पुन:विचार करना चाहिए तथा मित्रवादी पूंजीवाद की नीति त्यागनी चाहिए।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर अपनी ‘‘विनाशकारी नीतियों’’ से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र को सुनियोजित ढंग से बर्बाद करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार को अपने आर्थिक एजेंडे पर पुन:विचार करना चाहिए तथा मित्रवादी पूंजीवाद की नीति त्यागनी चाहिए।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश यह भी कहा कि आगामी बजट का आकलन इस आधार पर किया जाएगा कि इसमें भारत के एमएसएमई क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए क्या रहेगा।

केंद्रीय बजट 23 जुलाई को पेश किया जाना है।

रमेश ने एक बयान में कहा, ‘‘सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) भारत की अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा हैं। भारत की जीडीपी में इनकी हिस्सेदारी 30 प्रतिशत और हमारे निर्यात में लगभग 45 प्रतिशत है। कुल मिलाकर इस क्षेत्र में 12 करोड़ लोगों को रोज़गार मिलता है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने अपनी विनाशकारी नीतियों से और जानबूझकर इस क्षेत्र को नज़रअंदाज़ करके भारत के एमएसएमई को सुनियोजित ढंग से ध्वस्त कर दिया है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी, असफल जीएसटी, लॉकडाउन, चीन से सामानों के आयात का एमएसएमई क्षेत्र पर बुरा असर पड़ा है।

रमेश ने दावा किया, ‘‘एमएसएमई को उच्च कर दरों, गंभीर ऋण संकट और उच्च लागत कीमतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से बड़े पैमाने पर इस क्षेत्र के कारोबार बंद भी हुए हैं। आश्चर्य की बात नहीं है कि आज सकल घरेलू उत्पाद में उनका योगदान दशकों में सबसे कम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्वयंभू नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री और उनकी सरकार को अपने आर्थिक एजेंडे पर फिर से विचार करना चाहिए, अपने मित्रवादी पूंजीवाद को त्यागना चाहिए और सनक से भरे नीति निर्धारण को समाप्त करना चाहिए।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आगामी बजट का आकलन इस आधार पर किया जाएगा कि यह भारत के एमएसएमई क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए क्या करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू