देश की खबरें | मोदी सरकार अपनी अनभिज्ञता और अक्षमता से अर्थव्यवस्था को तबाह कर रही है: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि अर्थव्यवस्था के ‘‘अकुशल प्रबंधन’’ और इस बारे में उसकी ‘‘अनभिज्ञता’’ की वजह से भारत की विकास गाथा को पीछे धकेला जा रहा है।

नयी दिल्ली, दो सितंबर कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि अर्थव्यवस्था के ‘‘अकुशल प्रबंधन’’ और इस बारे में उसकी ‘‘अनभिज्ञता’’ की वजह से भारत की विकास गाथा को पीछे धकेला जा रहा है।

प्रमुख विपक्षी पार्टी ने सरकार से यह भी पूछा कि क्या भारत को पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने, किसानों की आय दोगुनी करने और 2022 तक सभी को पक्का मकान देने के अपने वादे से सरकार पीछे हटेगी?

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अब यह स्पष्ट है कि अर्थव्यवस्था के अकुशल प्रबंधन, कोई ध्यान ना देने और उसकी अनभिज्ञता की वजह से भारत के विकास की कहानी पीछे छूट रही है।’’

सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले तीन सालों में तीन प्रतिशत का विकास देखा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘‘तबाह’’ करने का आरोप लगाया।

वल्लभ ने कहा, ‘‘ये आंकड़े चिंतित करने वाले हैं। मोदी सरकार की निष्क्रियता की वजह से संभावनाएं बहुत उज्जवल नहीं दिख रही हैं। यहां तक कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2023 में विकास दर के 7.5 प्रतिशत से 6.8 प्रतिशत होने का अनुमान जताया है।’’

उन्होंने कहा कि अन्य वैश्विक बैंकों और रेटिंग एजेंसियों ने भी इसी प्रकार की संभावनाएं व्यक्त की हैं।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘सरकार की अपेक्षा के अनुरूप भारत कब पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा? क्या सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने और सभी पात्र शहरी परिवारों को 2022 तक पक्का मकान देने के वादे से पीछे हटने का इरादा रखती है?’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर आ रहे बदलावों और भारत की सुस्त वृद्धि दर के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की आवश्यकता है लेकिन वित्त मंत्री इन चिंताजनक आंकड़ों से बेपरवाह हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक रूपरेखा तैयार करने की बजाय सरकार का पूरा जोर विपक्ष शासित सरकारों को अस्थिर करने पर है।

वल्लभ ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को समझने के लिए किसी को ‘‘मन की बात’’ की जरूरत नहीं है क्योंकि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 79.70 पर पहुंच गया है और सीएमआई के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2022 में बेरोजगारी की दर 8.28 प्रतिशत बढ़ गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू