देश की खबरें | मोदी सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है : कांग्रेस नेता जीतू पटवारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के मद्देनजर उस पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि मोदी सरकार लोगों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है।

चंडीगढ़, 27 मई कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के मद्देनजर उस पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि मोदी सरकार लोगों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है।

चंडीगढ़ में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने युवाओं को हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था और कई गरीब परिवार इसके झांसे में आ गए।

उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार ने विभिन्न वर्गों से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन इन्हें पूरा करने में नाकाम रही।”

पटवारी ने दावा किया, “महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन प्रधानमंत्री इसके बारे में एक शब्द नहीं बोलते हैं। अमीर और अमीर हो गए हैं, जबकि गरीब और गरीब...। इस देश की 75 फीसदी संपत्ति 25 फीसदी लोगों के हाथों में है, क्योंकि आर्थिक असमानता बढ़ी है।”

पटवारी ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन हकीकत में खेती की उनकी लागत दोगुनी हो गई है।

उन्होंने कहा, “सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का दावा करती है, लेकिन उसे उन किसानों की परवाह नहीं है, जो इस अनाज को उगाते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\