देश की खबरें | मोदी सरकार पूर्वोत्तर को विकास की मुख्यधारा में लेकर आई: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने पूर्वोत्तर के राज्यों को विकास, संपर्क, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने पूर्वोत्तर के राज्यों को विकास, संपर्क, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है।

मणिपुर भाजपा प्रदेश कार्यसमित की बैठक को वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के तीव्र विकास और सामाजिक प्रगति सुनिश्चित करने का विशेष ख्याल रखते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई प्रत्येक मतदान केंद्र में 300 सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य लेकर अभियान चलाएगी और इसमें समाज के सभी वर्गों को शामिल किया जाएगा। उनके मुताबिक इस अभियान में विशेष जोर जनजातीय लोगों को पार्टी से जोड़ने पर रहेगा।

नड्डा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं और वहां कानून और व्यवस्था की स्थिति में बदलाव महसूस किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर में 139 दिनों की आर्थिक नाकेबंदी और बड़े पैमाने पर हिंसा और हुई थी। मणिपुर लगातार उग्रवाद से प्रभावित रहा लेकिन अब भाजपा सरकार में राज्य से उग्रवाद और आर्थिक नाकेबंदी की संस्कृति समाप्त हो गई है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य की सीमाओं पर अब शांति है और कानून व्यवस्था की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि भारत का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना अब मणिपुर में है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर को यह सम्मान राज्य के प्रभावी नेतृत्व की वजह से मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड