देश की खबरें | मोदी ने कांग्रेस शासित राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को जनता का समर्थन मिलने का विश्वास जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए विश्वास जताया कि दोनों राज्यों की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन करेगी।

नयी दिल्ली, दो सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए विश्वास जताया कि दोनों राज्यों की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन करेगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का ‘आरोप पत्र’ जारी किया, जिसमें राज्य की भूपेश बघेल सरकार पर घोटाला व लूटखसोट और राज्य की जनता के खिलाफ अत्याचार करने का आरोप लगाया गया है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’(पूर्व में ट्विटर) पर किये गये एक पोस्ट में कहा,‘‘छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ जनता का ‘आरोप पत्र’ राज्य की प्रत्येक क्षेत्र में दयनीय स्थिति को उजागर करता है। भाजपा दलितों, आदिवासियों और वंचितों सहित सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पार्टी की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ शुरू करने के लिए इस समय राजस्थान में हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘भाजपा ने ही नहीं, बल्कि जनता ने भी वीरों की इस भूमि राजस्थान में बदलाव करने का फैसला कर लिया है। मुझे विश्वास है कि इस परिवर्तन यात्रा से राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को और मजबूती मिलेगी।’’

दोनों राज्य में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान