देश की खबरें | मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदक विजेताओं को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा खिलाड़ी सुधीर को राष्ट्रमंडल खेलों के पैरा पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर शुक्रवार को बधाई दी और उनके प्रदर्शन में निरंतरता की सराहना की।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा खिलाड़ी सुधीर को राष्ट्रमंडल खेलों के पैरा पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर शुक्रवार को बधाई दी और उनके प्रदर्शन में निरंतरता की सराहना की।

उन्होंने पुरुषों की लंबी कूद में रजत पदक जीतने के लिए मुरली श्रीशंकर की भी सराहना की और कहा कि दशकों बाद भारत ने इस स्पर्धा में पदक हासिल किया।

श्रीशंकर ने गुरुवार को लंबी कूद में रजत पदक जीता जो बर्मिंघम खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का दूसरा पदक है।

सुधीर ने गुरुवार को ही पुरुषों की हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता था।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘एम श्रीशंकर का राष्ट्रमंडल खेलों में जीता गया रजत पदक विशेष है। भारत ने दशकों बाद राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की लंबी कूद में पदक जीता। उनका प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के भविष्य के लिए अच्छा है। उनको बधाई। उम्मीद है कि वह भविष्य में भी ऐसा प्रदर्शन जारी रखेंगे।’’

उन्होंने सुधीर की प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘सुधीर द्वारा राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पैरा खेलों में शानदार शुरुआत। उन्होंने प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीता तथा फिर से अपना समर्पण और प्रतिबद्धता दिखाई। वह निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now