देश की खबरें | हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में जीत पर मोदी ने भाजपा-जजपा गठबंधन को दी बधाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन की जीत पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह नतीजे राज्य सरकार के कामकाज पर जनता के विश्वास को दर्शाते हैं।

नयी दिल्ली, 22 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन की जीत पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह नतीजे राज्य सरकार के कामकाज पर जनता के विश्वास को दर्शाते हैं।

सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन ने नगर निकायों की 46 सीटों में से 25 पर जीत दर्ज की है।

मोदी ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा-जजपा गठबंधन की शानदार जीत के लिए दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को ढेरों बधाई। राज्य सरकार जिस प्रकार विकास के पथ पर प्रदेश को निरंतर आगे ले जा रही है, जनता ने उसमें अपना पूरा विश्वास व्यक्त किया है।’’

राज्य में 18 नगर परिषदों और 28 नगरपालिका समितियों के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को मतदान हुआ था।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव जीतने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों को बधाई देते हुए दावा किया कि यह जीत पार्टी में लोगों के विश्वास को दर्शाती है।

राज्य चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भाजपा ने 22 सीट, जेजेपी ने तीन, आम आदमी पार्टी ने एक, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने एक, जबकि निर्दलीयों ने 19 सीट जीती हैं।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद की 18 में से 10 सीट भाजपा को मिली हैं। भाजपा की सहयोगी जेजेपी ने एक, इनेलो ने भी एक और निर्दलीयों ने छह सीट जीतीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू