देश की खबरें | मोदी, बाइडन ने रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का संकल्प लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत द्वारा 31 ड्रोन खरीदने और जेट इंजनों के संयुक्त विकास की दिशा में आगे बढ़ने का शुक्रवार को स्वागत किया और द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी को “प्रगाढ़ व विविधतापूर्ण” बनाने का संकल्प लिया।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत द्वारा 31 ड्रोन खरीदने और जेट इंजनों के संयुक्त विकास की दिशा में आगे बढ़ने का शुक्रवार को स्वागत किया और द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी को “प्रगाढ़ व विविधतापूर्ण” बनाने का संकल्प लिया।

दोनों नेताओं ने 50 मिनट से अधिक समय तक चली वार्ता में भारत की जी20 अध्यक्षता, परमाणु ऊर्जा सहयोग, 6जी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी महत्वपूर्ण व उभरती प्रौद्योगिकियों और बहुपक्षीय विकास बैंकों को मौलिक रूप से नया आकार देने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए हैं। वह शाम करीब सात बजे दिल्ली पहुंचे और हवाईअड्डे पर गीत-संगीत कार्यक्रम के साथ उनका स्वागत किया गया।

संयुक्त बयान में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने अमेरिकी रक्षा क्षेत्र की जानीमानी कंपनी ‘जनरल एटॉमिक्स’ से 31 एमक्यू-9बी ड्रोन विमान खरीदने के लिए भारत के रक्षा मंत्रालय की ओर से अनुरोध पत्र जारी होने का स्वागत किया।

बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने अमेरिकी संसद की अधिसूचना प्रक्रिया पूरी होने और भारत में जीई एफ-414 जेट इंजन बनाने के लिए जीई एयरोस्पेस और हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) के बीच एक वाणिज्यिक समझौते के लिए बातचीत शुरू होने का भी स्वागत किया।

बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने इस अभूतपूर्व सह-उत्पादन एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण प्रस्ताव की प्रगति का समर्थन करते हुए सहयोगात्मक तरीके और तेजी से काम करने की "प्रतिबद्धता" जताई।

वार्ता के दौरान बाइडन ने यह प्रदर्शित करने के लिए भारत की जी20 अध्यक्षता की सराहना की कि कैसे एक मंच के रूप में जी20 महत्वपूर्ण परिणाम दे रहा है।

संयुक्त बयान में कहा गया है कि मोदी और बाइडन ने जी20 के प्रति प्रतिबद्धता दोहरायी और विश्वास जताया कि शिखर सम्मेलन के परिणाम साझा लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेंगे।

दोनों नेताओं ने मुक्त, खुले, समावेशी और लचीले हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करते हुए ‘क्वाड’ के महत्व को दोहराया।

बयान में कहा गया है कि मोदी 2024 में भारत की मेजबानी में आयोजित होने वाले ‘क्वाड’ नेताओं के अगले शिखर सम्मेलन में बाइडन का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

दोनों नेताओं ने अपनी सरकारों से सभी आयामों में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में बदलाव पर काम जारी रखने का भी आह्वान किया और लचीली वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला के निर्माण के लिए अपना समर्थन दोहराया।

बयान के अनुसार, "नेताओं ने इस बात पर फिर से जोर दिया कि स्वतंत्रता, लोकतंत्र, मानवाधिकार, समावेश, बहुलवाद और सभी नागरिकों के लिए समान अवसर के साझा मूल्य हमारे देशों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं और ये मूल्य हमारे संबंधों को मजबूत बनाते हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड