एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दक्षिण बंगाल के कई जिलों में अगले 24 घंटे में मध्यम बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण शनिवार को कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों सहित दक्षिण बंगाल के विभिन्न हिस्सों में मध्यम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दक्षिण बंगाल के कई जिलों में अगले 24 घंटे में मध्यम बारिश की संभावना

कोलकाता, 30 सितंबर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण शनिवार को कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों सहित दक्षिण बंगाल के विभिन्न हिस्सों में मध्यम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शहर में बादल छाए रहेंगे तथा अगले 24 घंटे में गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में शहर में करीब 5.4 मिमी बारिश हुई।

आधिकारिक तौर पर शुक्रवार आधी रात से कोलकाता, हावड़ा, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हुगली, पूर्व मेदिनीपुर, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पश्चिम मेदिनीपुर में बारिश और गरज के साथ बारिश हो रही है।

शनिवार को बारिश की वजह से शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आने से शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2023 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).