देश की खबरें | गुजरात में ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ में ‘मॉक ड्रिल’ की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में स्थित ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सोमवार को विभिन्न एजेंसियों ने ‘मॉक ड्रिल’ (छद्म अभ्यास) किया, जिसका मकसद बम होने की अफवाह उड़ने के कारण भगदड़ मचने की स्थित में सुरक्षा कर्मियों की तैयारियों और ढांचे के प्रबंधन का आकलन करना था।

एकता नगर (गुजरात), 21 अगस्त गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में स्थित ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सोमवार को विभिन्न एजेंसियों ने ‘मॉक ड्रिल’ (छद्म अभ्यास) किया, जिसका मकसद बम होने की अफवाह उड़ने के कारण भगदड़ मचने की स्थित में सुरक्षा कर्मियों की तैयारियों और ढांचे के प्रबंधन का आकलन करना था।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘मॉक ड्रिल’ नर्मदा की कलेक्टर श्वेता तेवतिया की देखरेख में संयुक्त रूप से जिला आपदा शाखा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और इंजीनियरिंग समूह एलएंडटी ने आयोजित किया था।

एक ओर, सीआईएसएफ सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ और आसपास के स्थलों की सुरक्षा संभालता है, वहीं एलएंडटी ने इस स्मारक का निर्माण किया है जो हर दिन हजारों आगंतुकों को आकर्षित करता है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुबह करीब आठ बजे ‘मॉक ड्रिल’ शुरू हुई। इसके तहत लगभग 100 लोग पर्यटक के तौर पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के परिसर में मौजूद रहे, जो एक लावारिस बैग के बारे में जानने और इसे आतंकवादी हमले की झूठी अफवाह उड़ने के बाद “घबरा गए” और निकास द्वारों की ओर भागने लगे। इस दौरान एक पर्यटक “बेहोश” होकर फर्श पर गिर गया, जबकि दो अन्य को भगदड़ के कारण "चोट" लगी।

एलएंडटी की प्रतिक्रिया टीम इन तीन पर्यटकों को प्राथमिक उपचार के लिए ले आई और अन्य फंसे हुए पर्यटकों को लिफ्ट का उपयोग करके भूतल तक पहुंचने में भी मदद की।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि गंभीर रूप से घायल एक पर्यटक को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जबकि मामूली रूप से चोटिल अन्य लोगों का स्मारक में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।

नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रबंधन से एक संदेश मिलने पर, सीआईएसएफ कर्मी हरकत में आए और लगभग 100 अन्य पर्यटकों को "बाहर निकालकर” उन्हें सुरक्षित रूप से असेंबली क्षेत्र में ले आए। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कर्मियों ने स्मारक के प्रत्येक कोने की भी जांच की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\