देश की खबरें | झारखंड के पांच जिलों में किया गया ‘मॉक ड्रिल’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना द्वारा आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमलों के साथ ही झारखंड में बुधवार को पांच जिलों पर ‘मॉक ड्रिल’ का आयोजन किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रांची, सात मई पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना द्वारा आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमलों के साथ ही झारखंड में बुधवार को पांच जिलों पर ‘मॉक ड्रिल’ का आयोजन किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नागरिक सुरक्षा संगठनों के समन्वय से तीन घंटे का यह ‘मॉक ड्रिल’ पांच जिलों - रांची, जमशेदपुर, बोकारो, गोड्डा और साहिबगंज में आयोजित किया गया।

गृह मंत्रालय ने राज्यों को ‘मॉक ड्रिल’ करने के निर्देश दिए थे, क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच “नई और जटिल चुनौतियों” को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमलें में 26 लोग मारे गए थे और मरने वालों में ज्यादातर पर्यटक थे।

‘मॉक ड्रिल’ में हवाई हमलों, अग्नि आपात स्थितियों और खोज एवं बचाव कार्यों जैसे कई प्रतिकूल परिदृश्यों का अनुकरण किया गया।

रांची के डोरंडा में बूंदाबांदी के बीच ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित किया गया जो शाम सात बजे समाप्त हुआ।

‘मॉक ड्रिल’ के बीच यातायात मार्गों को परिवर्तित किया गया और क्षेत्र में निर्धारित ‘ब्लैकआउट’ भी रहा।

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया कि ‘मॉक ड्रिल’ का मुख्य उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाना, आपदा-प्रतिक्रिया समय को कम करना, इसे प्रभावी बनाना और लोगों में जागरूकता पैदा करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\