एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जल संकट को लेकर वसई-विरार में मनसे ने किया प्रदर्शन, आपूर्ति योजना को तत्काल शुरू करने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने जल संकट को लेकर पालघर जिले के वसई-विरार इलाके में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।

देश की खबरें | जल संकट को लेकर वसई-विरार में मनसे ने किया प्रदर्शन, आपूर्ति योजना को तत्काल शुरू करने की मांग

पालघर, 27 अक्टूबर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने जल संकट को लेकर पालघर जिले के वसई-विरार इलाके में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।

मनसे नेता शर्मिला ठाकरे ने कहा कि इस क्षेत्र में 30 लाख से ज्यादा लोग रोजाना जल संकट का सामना करते हैं, लेकिन राज्य सरकार प्रतिदिन 18.5 करोड़ लीटर जलापूर्ति करने वाली योजना का उद्धघाटन नहीं कर रही है।

ठाकरे ने चेतावनी दी कि अगर पांच दिनों में जलापूर्ति योजना का उद्धघाटन नहीं किया गया तो मनसे को जबरन ऐसा करना पड़ेगा ताकि लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को अहमदनगर जिला स्थित शिरडी के अपने दौरे के दौरान वीडियो लिंक के माध्यम से जलापूर्ति योजना का उद्धघाटन कर सकते थे।

ठाकरे ने कहा, ''योजना का श्रेय कोई भी ले सकता है। मनसे सिर्फ इतना चाहती है कि वसई और विरार के लोगों को अब और जल संकट का सामना न करना पड़े।''

प्रदर्शन के दौरान शर्मिला ठाकरे के साथ मनसे की ठाणे-पालघर इकाई के प्रमुख अविनाश जाधव भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).