जरुरी जानकारी | एमएमटीसी-पीएएमपी की दक्षिण भारत में विस्तार की तैयारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सर्राफा परिशोधक एमएमटीसी-पीएएमपी ने मंगलवार को कहा कि वह दक्षिण भारत में अपने परिचालन का विस्तार करेगी और उसकी अगले तीन वर्ष में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से मान्यता प्राप्त 1,000 स्थानीय ज्वेलर्स और फुटकर बिक्री केन्द्रों तक पहुंच बनाने की योजना है।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर सर्राफा परिशोधक एमएमटीसी-पीएएमपी ने मंगलवार को कहा कि वह दक्षिण भारत में अपने परिचालन का विस्तार करेगी और उसकी अगले तीन वर्ष में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से मान्यता प्राप्त 1,000 स्थानीय ज्वेलर्स और फुटकर बिक्री केन्द्रों तक पहुंच बनाने की योजना है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के प्रमुख शहरों में विस्तार योजनाओं के साथ उसे इस क्षेत्र से 20 प्रतिशत राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

इसमें कहा गया है कि दक्षिण भारत देश के कुल कीमती धातुओं (सोना और चांदी) के बाजार में 40 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है और अन्य क्षेत्रों को पीछे छोड़ देता है।

मौजूदा समय में एमएमटीसी-पीएएमपी की क्षेत्र के शीर्ष सात शहरों में खुदरा व्यापार में उपस्थिति है।

एमएमटीसी-पीएएमपी ने एक बयान में कहा कि उसकी अगले तीन वर्ष में इस क्षेत्र में 15 पूर्ण स्वामित्व वाले खुदरा स्टोर खोलने की योजना है, जबकि 2025 तक वह अपने वितरण का विस्तार कर 100 शहरों में अपनी पहुंच बढ़ाएगी।

एमएमटीसी-पीएएमपी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विकास सिंह ने कहा, ‘‘इस विस्तार के साथ, एमएमटीसी-पीएएमपी 24 कैरेट, 999.9 शुद्धतम सोने और चांदी के सिक्के और बार (छड़) पेश करेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Western Railway Jumbo Block: मुंबई की पश्चिम लाइन पर 19 अप्रैल को 5 घंटे का जंबो ब्लॉक, सांताक्रूज़-गोरेगांव के बीच ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त