जरुरी जानकारी | एमएंडएम फाइनेंस का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 45 प्रतिशत बढ़कर 513 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 45 प्रतिशत बढ़कर 513 करोड़ रुपये हो गया है।

मुंबई, 23 जुलाई महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 45 प्रतिशत बढ़कर 513 करोड़ रुपये हो गया है।

गैर-बैंकिंग कंपनी का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 353 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी की शुद्ध ब्याज आय जून तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 1,932 करोड़ रुपये हो गई तथा ब्याज मार्जिन पिछली तिमाही की समान अवधि के 7.1 प्रतिशत से घटकर 6.6 प्रतिशत रह गया।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान इसकी कुल आय 20 प्रतिशत बढ़कर 3,760 करोड़ रुपये हो गई तथा प्रबंधन के अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 23 प्रतिशत बढ़कर 1.06 लाख करोड़ रुपये हो गईं।

कंपनी की ऋण लागत एक साल पहले की समान तिमाही के 526 करोड़ रुपये से घटकर 448 करोड़ रुपये रह गई, जिससे लाभ वृद्धि में मदद मिली।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि संग्रह दक्षता 94 प्रतिशत पर बनी हुई है और गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां भी सीमा के भीतर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर