देश की खबरें | विधायक झारखंड के विकास के लिए मिलकर काम करें: राज्यपाल राधाकृष्णन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को राज्य के विधायकों से राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।

रांची, 22 नवंबर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को राज्य के विधायकों से राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।

विधानसभा के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने विधायकों से अपील की कि जब वे सदन में हों तो इसकी गरिमा को बनाकर रखें।

उन्होंने कहा, ‘‘बड़ी प्रसन्नता की बात है कि हम विधानसभा का 23वां स्थापना दिवस मना रहे हैं, जिसका वैभवशाली इतिहास है।’’

राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘सदन के सदस्यों के दो प्रमुख कर्तव्य हैं। उनका मुख्य कर्तव्य सदन में रहते हुए इसकी गरिमा को बरकरार रखना और दूसरा कर्तव्य है कि उन्हें एक साझा उद्देश्य विकास के लिए मिलकर काम करना चाहिए।’’

राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र में चुनावों से नहीं बचा जा सकता और दलीय आधार पर चुनाव लड़ना लोकतंत्र का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमें मिलकर काम करना चाहिए ताकि गरीबी हटाई जा सके।’’

इस अवसर पर राज्यपाल ने सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान लातेहार जिले की मनिका विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रामचंद्र सिंह को प्रदान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा राज्य की सबसे बड़ी पंचायत है।

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने विधायकों से अपने मतभेद भुलाते हुए झारखंड को विकसित राज्य बनाने की अपील की।

कार्यक्रम को भाजपा विधायक और सदन में नेता प्रतिपक्ष अमर बउरी ने भी संबोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें